देवघर : नगरपालिका आम चुनाव 2026 के तहत देवघर नगर निगम और मधुपुर नगर परिषद की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। देवघर नगर निगम की मतगणना के लिए जिला राइफल शूटिंग भवन, देवघर कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है, जबकि मधुपुर नगर परिषद की मतगणना महिला महाविद्यालय मधुपुर में होगी। प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार देवघर नगर निगम के 1 से 36 वार्डों के लिए कुल 36 टेबल लगाए जाएंगे, जहां 172 मतदान केंद्रों की मतगणना पांच चक्रों में संपन्न कराई जाएगी।वहीं मधुपुर नगर परिषद के 1 से 23 वार्डों के लिए 10 टेबल निर्धारित किए गए हैं, जहां 46 मतदान केंद्रों की मतगणना पांच चक्रों में पूरी होगी। मतगणना कार्य को सुचारु और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए देवघर नगर निगम में 36 मतगणना पर्यवेक्षक, 36 प्रथम गणन सहायक और 36 द्वितीय गणन सहायक सहित कुल 108 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसी तरह मधुपुर नगर परिषद में 10 गणना पर्यवेक्षक, 10 प्रथम गणन सहायक और 10 द्वितीय गणन सहायक सहित कुल 30 कर्मी तैनात रहेंगजिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि चुनाव परिणाम निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से घोषित किए जा सकें। यह जानकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा दी गई।