मोहित अग्रवाल (पुलिस आयुक्त, वाराणसी) ने शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने के लिए Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अहम बैठक की। कैम्प कार्यालय में आयोजित इस गोष्ठी में 10 प्रमुख मार्गों पर यातायात को सुचारू, सुरक्षित और बाधारहित बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।RTC स्कीम के तहत प्रमुख निर्देश:* चिन्हित 10 प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी और यातायात बाधारहित बनाए रखने के निर्देश* प्रत्येक मार्ग पर T.I./T.S.I. स्तर के अधिकारी रूट मार्शल नियुक्त* पुलिस आयुक्त स्वयं सभी मार्गों का निरीक्षण करेंगेरूट मार्शल की जिम्मेदारी:* पीक आवर्स में ट्रैवल टाइम कम करना* सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाना (ढाबा, होटल, स्कूल, मैरेज हाल आदि के बाहर)* रोजाना समस्याओं की समीक्षा और दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करना* यातायात नियमों का सख्ती से पालन और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाईथाना प्रभारियों को निर्देश:* मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखना* ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी, बस यूनियनों के साथ समन्वय* स्कूल/कॉलेजों में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराना* सड़क पर वाहनों के अवैध खड़े होने पर रोकजाम से निपटने के लिए 5E फॉर्मूला:* Education & Awareness (जागरूकता)* Enforcement (कानूनी कार्रवाई)* Engineering & Technology (तकनीकी सुधार)* Encroachment Removal (अतिक्रमण हटाना)* E-Rickshaw Regulation (ई-रिक्शा संचालन नियंत्रण)सख्त चेतावनी:* किसी भी स्थिति में ट्रैफिक जाम नहीं होना चाहिए* जाम की स्थिति में तत्काल जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई* जहां व्यवस्था खराब मिलेगी, वहां चौकी प्रभारी, थाना प्रभारी और रूट मार्शल के खिलाफ कार्रवाई होगीविशेष निर्देश:* सभी अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे* राजघाट पुल पर QRT टीम को सक्रिय रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगीपुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।