वाराणसी में एलपीजी की परेशानी के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। शहर में घर-घर PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मंडलायुक्त सभागार में हुई संयुक्त प्रेस वार्ता में कमिश्नर एस. राजलिंगम और गेल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एच.के. गर्ग ने इसकी जानकारी दी।अब तक की स्थिति:* शहर में 1.23 लाख से ज्यादा घरों में PNG कनेक्शन* करीब 70 हजार घरों में हो रहा इस्तेमाल* 1442 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछीक्या है खास? गैस खत्म होने की चिंता नहीं सिलेंडर बुकिंग का झंझट खत्म एलपीजी से सस्ती मीटर के हिसाब से बिलखर्च की जानकारी:* कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं* पहले बिल में ₹500 शामिल* ₹1 मासिक सर्विस चार्ज* ₹47 प्रति क्यूबिक मीटर गैसनई योजना:अब उन इलाकों में तेजी से कनेक्शन दिए जाएंगे जहां पाइपलाइन पहले से मौजूद है। मांग के आधार पर नए क्षेत्रों में भी विस्तार होगQR कोड से कनेक्शन:गेल ने QR कोड जारी किया है—स्कैन करें, पेमेंट करें और अगर आपके इलाके में पाइपलाइन है तो 24 घंटे में कनेक्शन शुरू!कमिश्नर ने साफ कहा—वाराणसी में गैस की कोई कमी नहीं है, और 100% सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।