धनबाद : धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह बुधवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में जदयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें उनके संग धनबाद स्टेशन परिसर में 1995 में 30 साल पहले खींची हुई तस्वीर नीतीश कुमार को भेंट की। इतनी पुरानी तस्वीर को देखते ही मुख्यमंत्री पुरानी यादों को ताजा करते हुए काफी भावुक हो गये। मुख्यमंत्री ने इतनी पुरानी तस्वीर को सुरक्षित रखने एवं उन्हें भेंट करने के लिए धन्यवाद दिया।पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि उनके व्यक्तित्व एवं सिद्धांतों के प्रति वे काफी प्रभावित हुए और उनके आदर्शों की प्रतिबद्धता और सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली। पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि उनके सिद्धांतों को अनुसरण करने के कारण ही वे राजनीतिक व व्यक्तिगत जीवन में काफी सफल हुए हैं। कहा की नीतीश कुमार का आशीर्वाद,समर्थन एवं सही दिशानिर्देश उन्हें प्रथम मुलाकात से वर्तमान तक मिल रहा है।