पाकुड़: पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा मालपहारी ओपी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपी परिसर/भवन की साफ-सफाई एवं सिरिस्ता अभिलेखों यथा दागी पंजी, प्राथमिकी पंजी, लूट पंजी, डकैती पंजी, अपराध निर्देशिका पंजी, खतियान पंजी, गिरफ्तारी पंजी इत्यादि का रख-रखाव/संधारण का अवलोकन किया गया। अवलोकनोपरांत अभिलेखों/पंजियों का संधारण/रख रखाव संतोषजनक पाया गया। अन्य पाए गए त्रुटियों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। ओपी में लंबित कांडों कि भी विस्तृत समीक्षा की गई एवं लंबित कांडों को त्वरित निष्पादन करने हेतु ओपी प्रभारी को निर्देशित किया गया