धनबाद : मां अन्नपूर्णा महागौरी महिला मातृत्व शक्ति के द्वारा श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ सह प्रभु श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन दुहाटौड़ स्कूल मैदान में 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रभु श्रीराम कथा प्रतिदिन संध्या 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक महंत नन्दलाल दासजी महाराज संत मौनी बाबा यज्ञाचार्य श्री व्यास पांडेय अयोध्या धाम,जगत्गुरू गणेशा चार्य कथा वाचक,श्याम दासजी महाराज कथावाचक के द्वारा किया जा रहा है। कमेटी के गंगा साव ने कहा 11 अप्रैल को महाभोग भंडारा में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी। यज्ञ को सफल बनाने मेंमां अन्नपूर्णा महागौरी महिला मातृत्व शक्ति की रेखा देवी, सुनैना देवी, बछिया देवी, गीता देवी, प्रियंका पंडित, प्रियंका देवी, प्रतिमा देवी, मुन्नी देवी, रामानंद शर्मा नरेंद्र मंडल, दिलीप साहू, बबलू राय, रामस्वरूप प्रजापति ,सोमेश्वर सिंह,ओम सिंह, पिंटू कुमार सिंह, संजय शर्मा, सनोज , मीडिया प्रभारी सनी मंडल सक्रिय है।