झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का आगमन शनिवार को धनबाद एयरपोर्ट पर हुआ। इस दौरान धनबाद एयरपोर्ट पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने माननीय राज्यपाल का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।इस दौरान माननीय राज्यपाल को धनबाद एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि टुंडी में एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार धनबाद पहुंचे हैं।मौके पर सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश बाउरी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।