बड़बिल (क्योंझर, उड़ीसा) स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती कांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया है। उड़ीसा पुलिस एवं धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले से जुड़े दो प्रमुख अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, संयुक्त टीम ने झारखंड के निरसा और सिन्दरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर डकैती में प्रयुक्त एवं लूटी गई संपत्ति बरामद की है। कार्रवाई के दौरान 288 ग्राम सोना, 02 स्कॉर्पियो वाहन तथा 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजा कुमार सिंह एवं कुणाल राज वर्मा के रूप में हुई है।