धनबाद। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई हटिया मोड़ से हटिया स्थित बजरंगबली मंदिर तक की गई, जहां सड़क के दोनों किनारों पर लगे अस्थायी दुकानों को हटाया गया।अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने खुद ही अपने फुटपाथ पर लगे अस्थायी ढांचे को हटा लिया, जबकि कुछ स्थानों पर निगम की टीम ने कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया।नगर निगम इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले ही माइकिंग कर लोगों को जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण बने रहने पर आज कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि पहले भी इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया था और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।हीरापुर से हटिया तक सड़क पर अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। इसी मार्ग पर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे का आवास भी है, जहां तक पहुंचने में भी जाम के कारण दिक्कत होती थी