धनबाद/रामगढ़ :सोमवार को झारखंड प्रदेश जनता दल यू के सभी जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक रामगढ़ के सनसाइन रिसोर्ट में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से दो प्रस्ताव पारित किया गया। (1) पूरे झारखंड में जोरशोर के साथ सदस्यता अभियान चलने का निर्णय (2) आगामी 5 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक बूटी मोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के महासचिव श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष मोहम्मद आफताब जमील, उपाध्यक्ष कुमेश्वर महतो, राजू महतो, मनोज सिंह, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो, पलामू जिलाध्यक्ष मनोज दुबे, साहिबगंज जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, रामगढ़ जिलाध्यक्ष ज्योतिंद्र प्रसाद, हजारीबाग जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा, गढ़वा जिलाध्यक्ष माणिक राय, रांची महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, चतरा जिलाध्यक्ष रामाशीष कुमार, दुमका जिलाध्यक्ष उदय सिंह, रांची जिला अध्यक्ष तेतरा महतो, प्रदेश कार्यालय सचिव रामजी प्रसाद, सिमडेगा प्रभारी अजय सोनी, संजय कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।