कानपुर: आज सुबह बाकरगंज मार्केट में लगी भयानक आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सैकड़ों व्यापारियों की मेहनत की कमाई आग में जलकर राख हो गई। दोपहर तक दुकानों में सिर्फ राख और जले हुए सामान के ढेर नजर आए। अनुमान है कि करोड़ों रुपए का सामान और राशन इस आग की चपेट में आकर खाक हो गया। राहत और बचाव कार्य जारी है।