देवघर। जिले में प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया के तहत पुलिस अधीक्षक सौरभ ने शनिवार को 32 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया। स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में 15 सब-इंस्पेक्टर,एसआई और 17 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर,एएसआई शामिल हैं। आदेश जारी करते हुए एसपी ने सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। जिले में तबादले की इस सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारियों का नाम शामिल है। एसआई स्तर पर जिनका तबादला किया गया है, उनमें राजेश टोप्पो को नगर थाना से पुलिस केंद्र देवघर, अमर कुमार राम को नगर थाना से साइबर थाना, ललित खालको को जसीडीह थाना से साइबर थाना, मुकेश कुमार तिवारी को कोर्ट कार्यालय से नगर थाना, उपेंद्र मिश्रा को कोर्ट परिसर सुरक्षा से रिखिया थाना भेजा गया है। इसी क्रम में सदन मोची को पुलिस केंद्र से पीसीआर, शिव कुमार को पुलिस केंद्र से मधुपुर थाना, देवेंद्र कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से कुंडा थाना, जोसेफ किस्कु को पुलिस केंद्र से कोर्ट सुरक्षा देवघर, नागेंद्र राम को पुलिस केंद्र से नगर थाना भेजा गया है। इसके अलावा रामबचन सिंह को पुलिस केंद्र से करौं थाना, विजय कुमार वन को पुलिस केंद्र से मार्गोमुण्डा थाना, अमरेश सोलंकी को पुलिस केंद्र से सारवां थाना, जंग बहादुर सिंह को पुलिस केंद्र से सारठ थाना और सुखनाथ लोहरा को पुलिस केंद्र से रिखिया थाना पदस्थापित किया गया है।एएसआई स्तर पर भी कई स्थानों पर अदला-बदली की गई है। इनमें रामविलास शर्मा को नगर थाना से पीसीआर, हरिशंकर सरदार को नगर थाना से पुलिस केंद्र देवघर, भूदेव कुमार को रिखिया थाना से पीसीआर, चुन्नू प्रसाद मंडल को पथरौल थाना से बाबा मंदिर थाना, भूषण एक्का को पुलिस केंद्र से नगर थाना, अफताब आलम को पुलिस केंद्र से मोहनपुर थाना भेजा गया है।कायरा हेम्ब्रम को रिखिया थाना से पुलिस केंद्र, सिकंदर कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से रिखिया थाना, मिलन कुमार को पुलिस केंद्र से कुंडा थाना, धीरेन्द्र कुमार मिश्रा को पुलिस केंद्र से रिखिया थाना, विमला हांसदा को पुलिस केंद्र से महिला थाना देवघर, मनोरमा देवी को पुलिस केंद्र से महिला थाना मधुपुर, राजकुमार टुडू को पुलिस केंद्र से पथरौल थाना, भवेश चंद्र दास को पुलिस केंद्र से खागा थाना, धमेन्द्र कुमार को पुलिस केंद्र से बुढ़ई थाना, विकेश कुमार को पुलिस केंद्र से करौं थाना तथा नागेन्द्र प्रसाद यादव को पुलिस केंद्र से एम्स टीओपी भेजा गया है। एसपी कार्यालय सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक संतुलन और कार्यकुशलता में सुधार के उद्देश्य से किया गया है ताकि क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।