□ हजारीबाग, 8 जनवरी 2026: हजारीबाग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।यह गिरफ्तारी 31 दिसंबर 2025 को उरीमारी ओपी क्षेत्र में दशाई मांझी के घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना के सिलसिले में की गई है।पुलिस ने छापेमारी में 5 देशी पिस्टल, 17 जिंदा कारतूस और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 31 दिसंबर की सुबह हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई थी।प्रारंभिक जांच में पता चला कि राहुल दुबे गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी जो मुख्य रूप से कोयला खनन और व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने में सक्रिय है।घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम SITगठित की गई थी।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और सभी 10 आरोपियों को मौके से दबोच लिया।□ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:● शिव राजा उर्फ शिवा प्रीत कुमार उर्फ पवन कुमार● पीयूष कुमार सिंह● प्रेम कुमार● बादल● विक्रम कुमार राम● मोहित सिंह● राजू कुमार● विशाल कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई है सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि राहुल दुबे गैंग झारखंड में कोल माफिया और रंगदारी के लिए कुख्यात है।गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है और उनके नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सफलता की सराहना की है।