झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई IPS अधिकारियों को प्रोन्नति व नई पदस्थापनाझारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के प्रोन्नति एवं स्थानांतरण को लेकर व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई।अधिसूचना के अनुसार, आईजी मनोज कौशिक (2001 बैच) को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर प्रोन्नति देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग (CID), झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही वे अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।वहीं, अजय लिंडा (2008 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर प्रोन्नत कर CID झारखंड में पदस्थापित किया गया है।इसके अलावा नौशाद आलम अंसारी (2010 बैच) को पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखंड बनाया गया है।कौशल किशोर (2012 बैच) को DIG पद पर प्रोन्नत कर पलामू में पदस्थापित किया गया है, जबकिअंजनी कुमार झा (2012 बैच) को DIG बनाकर हजारीबाग का प्रभार सौंपा गया है।इसी क्रम में मो. अर्शी (2012 बैच) को DIG पद पर प्रोन्नत कर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा, झारखंड में पदस्थापित किया गया है।आनंद प्रकाश (2012 बैच) को शर्तों के साथ DIG पद पर प्रोन्नति देते हुए बोकारो में पदस्थापित किया गया है।स्थानांतरण आदेश के तहत श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे (2015 बैच) को पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा,कैलाश करमाली (2017 बैच) को समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, रांची,शिवम प्रकाश (2022 बैच) को राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) के पद पर पदस्थापित किया गया है।वहीं प्रशिक्षणोपरांत पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत निखिल राय (2023 बैच) एवं श्रुति (2023 बैच) को सहायक पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड में नियुक्त किया गया है।केंद्र सरकार द्वारा नवनियुक्त IPS अधिकारियों को भी राज्य में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें अविनाश कुमार, दीपक कुमार, मजरुल होदा, राजेश कुमार, रोशन गुड़िया एवं श्रीराम शमद शामिल हैं, जिन्हें झारखंड सशस्त्र पुलिस, CID, ACB एवं अन्य इकाइयों में पदस्थापित किया गया है।सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रोन्नतियां 1 जनवरी 2026 या पदभार ग्रहण करने की तिथि, जो बाद में हो, से प्रभावी होंगी। जिन अधिकारियों का स्थानांतरण तो हुआ है लेकिन नई पदस्थापना नहीं दी गई है, उन्हें पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।यह आदेश राज्यपाल के आदेश से गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किया गया है।