धनबाद : जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों का स्थानांतरण कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को कतरास थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि कतरास थाना प्रभारी असित कुमार को बैंक मोड़ थाना की कमान सौंपी गई है।इसी क्रम में तोपचांची थाना प्रभारी अजीत भारती को निरसा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा को जोड़ापोखर सर्किल भेजा गया है। वहीं जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को चिरकुंडा थाना प्रभारी बनाया गया है और चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है।इसके अलावा लव कुमार को ट्रैफिक थाना प्रभारी से तोपचांची थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि जय प्रकाश को साइबर थाना से ट्रैफिक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजेश कुमार को अभियोजन कोषांग प्रभारी से सिंदरी थाना प्रभारी बनाया गया है और संजय कुमार को सिंदरी थाना प्रभारी से कोर्ट सिक्योरिटी में स्थानांतरित किया गया है।साथ ही मोहम्मद रुस्तम को कोर्ट सिक्योरिटी से कतरास सर्किल और कतरास सर्किल से मुकेश चौधरी को अभियोजन कोषांग प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग में इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।