बोकारो : चंदनकियारी में नई प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अमित राय ने थाना प्रभारी का पदभार संभाल लिया है। एसपी हरविंदर सिंह द्वारा किए गए व्यापक फेरबदल में कुल 20 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है, जिनमें चंदनकियारी थाना की जिम्मेदारी अब अमित राय को सौंपी गई है।अमित राय इससे पहले चास सेक्टर-12 और चास मुफस्सिल थानों में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं, जहाँ उनके नेतृत्व में कई अहम मामलों का खुलासा हुआ था। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि चंदनकियारी में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण रखना और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग को महत्वपूर्ण बताते हुए जनता से सहयोग की अपील की। उनका कहना है कि पुलिस और जनता के बीच मजबूत तालमेल से ही क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाया जा सकता है। नए थाना प्रभारी के रूप में उनकी तैनाती को चंदनकियारी की कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।