शिकारीपाड़ा में जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाईदुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड में अवैध कोयला खनन के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार और शिकारीपाड़ा के सीओ कपिलदेव ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस बल और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बादलपाड़ा और लुटियापहाड़ी इलाके में सक्रिय अवैध कोयला खदानों और गहरी सुरंगों को डोजर से बंद करा दिया गया।