महुदा: महुदा महाविद्यालय के समीप पुल की हालत नदी जैसा है,उक्त पुल से महुदा लाल बंगला मोड़ से मुरुलीडीह ( भाटडीह ) जाने वाली मुख्य मार्ग पर उक्त पुलबीसीसीएल द्वारा वर्ष 1975 में बनाया गया था,जो अब जर्जर हो गया है,हल्की बारिश में ही पुल तालाब का रूप ले लेती है,पुल से गुजरने वाले बाइक, कार व अन्य वाहनों को संबल कर गुजरना पड़ता है,इधर ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पुल पर 24 घंटे पानी की जमाव के कारण कभी भी पूल क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे पंचायत के लोगों को कठिनाई आ सकती है, उक्त पुल जल जमाव से नदी तालाब का नजारा देखने को सहज मिल जाता है,बी सी सी एल ने उक्त पुल कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिये बनवाया था,जर्जर पुल के जीर्णोद्धार के लिये कोई जनप्रतिनिधि का ध्यान इस ओर नही है,और ना ही बीसीसीएल अधिकारी या रेलवे अधिकारी का,उक्त पुल से कभी भी दुर्घटना घट सकता है। उक्त पुल के नीचे महुदा से मुनीडीह वाशरी के लिए रेलवे लाइन गुजरी है