महुदा : सिविल जज के आदेशानुसार सोमवार को मुचिरायडीह बस्ती के दो लोगों का जमीन दखल कराया गया. इस मौके पर सिविल कोर्ट के एसकेपीसी नरेंद्र शर्मा दखल कराने मुचिरायडीह पहुंचे. उनके साथ धनबाद के नाजिर अनिल कुमार सिंह भी मौजुद थे. जबकि सहयोग में महुदा पुलिस भी साथ में थी. उन्होंने कोर्ट के आदेशानुसार मुचिरायडीह, तारगा व मछियारा स्थित स्वर्गीय शकुंतला देवी एवं स्वर्गीय अमूल्य रत्न पाठक के जमीन पर झंडा गाड़कर उनदोंनों को दखल दिलाया. स्वर्गीय शकुंतला देवी के हिस्से में 9 आना तथा स्वर्गीय अमूल रत्न पाठक के हिस्से में 7 आना जमीन आया. ग्रामीणों के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से दोनों के बीच दखल दिलाया गया. शकुंतला देवी की ओर से उनके वंशज निवारण पाठक, योगेश पाठक, सागर पाठक, बाटुल पाठक, राजीव पाठक, सिंटू पाठक, समीर पाठक सहित अन्य लोग शामिल थे. जबकि अमूल्य रत्न पाठक की ओर से सुर्य नारायण पाठक, अशोक पाठक, हारू पाठक, दीपक पाठक व अन्य थे. इस जमीन का विवाद दोनों पक्षों में पिछले 60 वर्षों से चल रहा था. अब दोनों पक्ष अपने-अपने हिस्से में काम कर सकेंगे.