अयोध् धाम। रामघाट परिक्रमा मार्ग स्थित हरि धाम महा महादेव मंदिर में आज एक अत्यंत गरिमामय और धार्मिक वातावरण के बीच महंताई समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंदिर के नवनियुक्त महंत नंदलाल दास महाराज को परंपरानुसार कंठी चादर भेंट कर उन्हें मंदिर का नया महंत घोषित किया गया।समारोह में अयोध्या के समस्त अखाड़ों एवं विभिन्न धार्मिक संस्थानों के साधु-संत बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गुरु-शिष्य परंपरा के अनुरूप कंठी चादर अर्पित कर उन्हें मंदिर की सभी धार्मिक, सामाजिक एवं प्रबंधकीय जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।संत समाज की सर्वसम्मति से हुई इस नियुक्ति को अयोध्या के साधु-संतों ने पूर्ण समर्थन और आशीर्वाद प्रदान किया। उपस्थित संतों ने कहा कि नए महंत नंदलाल दास महाराज मंदिर की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन और धार्मिक गतिविधियों को नई ऊर्जा और निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे।कार्यक्रम के अंत में सभी साधु-संतों ने नवनियुक्त महंत को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल और मंगलमय कार्यकाल की कामना की।