लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब राज्य के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य होगा। उन्होंने यह घोषणा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में की।सीएम योगी ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में इस गीत का गायन छात्रों में देशप्रेम और संस्कारों की भावना को मजबूत करेगा।सरकार ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में इस निर्णय का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।