लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने सनसनीखेज अज्जू हत्याकांड का मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों (रमजान, अरमान और सूरज) को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को लापता हुए अलमास सिद्दीकी उर्फ अज्जू का शव मंगलवार को मऊ नहर से बरामद हुआ था। हत्या की वजह: पुलिस जांच में मामला एकतरफा प्रेम-प्रसंग की रंजिश का निकला। कैसे हुई गिरफ्तारी: टीम ने 100 से अधिक CCTV कैमरों और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से हत्यारों को दबोचा। बरामदगी: हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, मृतक का मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।आरोपियों ने अज्जू के सिर पर वार कर हत्या की और साक्ष्य छिपाने के लिए शव नहर में फेंक दिया था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर काफी सराहना हो रही है।