झरिया/ धनबाद :रविवार को झरिया के लाइफ लाइन अस्पताल के द्वारा बेलगडिया टाऊनशिप में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व दवा वितरण का आयोजन किया गया। जिससे स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य ज़ाच कराकर काफी लाभ उठाया। लोगों ने बताया कि लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डॉक्टर ओपी अग्रवाल का यह बहुत अच्छा प्रयास है कि आज यहां पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसका लाभ आज विभिन्न मर्ज से ग्रसित जरूरतमंद मरीज़ों ने लिया।स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि बेलगाड़िया टाउनशिप में लगभग 40 हजार लोग निवास कर रहे हैं मगर यहां पर चिकित्सा के नाम पर कोई भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र नहीं खोला गया है जिससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए धनबाद जाना पड़ता है। इस संबंध में डॉक्टर ओपी अग्रवाल ने बताया कि बेलगड़ीया टाउनशिप में हमारे अस्पताल लाइफ लाइन के द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ मुफ्त दवा वितरण का आयोजन किया गया। बताया की जांच के क्रम में इमिनिया, ब्लड शुगर, बीपी का रोगी ज्यादा पाया गया जिससे परामर्श के आलावा दवा भी दी गई।इस शिविर में डॉक्टर डी कुमार डॉक्टर, डॉ शमशेर आलम के अलावा स्वास्थ्य जांच की पूरी टीम मौजूद थी।