महुदा : धनबाद के महुदा बस्ती के भाटडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस 18 नंबर के पास अवैध उत्खनन के कारण रविवार को कई घर अचानक धंस गए। इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश फूट पड़ा है।“कई बार बोला, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं”ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध माइंस संचालन की शिकायतें वे लगातार करते आए हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई। धंसे घर-बिखरते सपनेघर धराशायी होने से कई परिवार सड़क पर आ गए हैं। लोगों की वर्षों की मेहनत से बनाया गया आशियाना मिनटों में जमींदोज हो गया। फर्नीचर, जरूरी सामान और रहने की जगह तक सुरक्षित नहीं बची। प्रभावित परिवारों ने कहा कि वे अब अपने घरों में दोबारा जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे।जांच और मुआवजे की मांग तेजग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल क्षेत्र का निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन स्थानीय लोगों में गुस्सा तेजी से उबाल पर है।