धनबाद: खुशी अकादमी का उद्घाटन रविवार को भेलाटांड, हीरक रोड स्थित रवी एंटरप्राइजेज में मुख्य अतिथि अनिल प्रसाद सिंह पूर्व अध्यक्ष झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल रांची व मेंबर डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जामिनेशन कमेटी, कांग्रेस के वैभव सिन्हा और शमशेर आलम के द्वारा फिता व केक काट कर किया गया। सभी अतिथियों को रवि अकादमी के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर वैभव सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह के बाद धनबाद में युवाओं को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर भविष्य देने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने खुशी अकादमी में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। खुशी अकादमी के डायरेक्टर खुशबू भारती एवं शैलेश कुमार ने बताया कि समस्त झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके खुशी अकैडमी जीएनएम एएनएम एवं डी फार्मेसी कोर्सेज का यूनिट धनबाद में खोला गया है जिसमें धनबाद एवं आसपास जिलों के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। बताया कि गिरिडीह स्थित मुख्य ब्रांच में खुशी अकैडमी में विद्यार्थियों ने जीएनएम एएनएम व डी. फार्मा कोर्स के परीक्षा परिणामों में बड़ी सफलता दर्ज कर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया है। उद्घाटन समारोह में खुशी अकादमी के आईएमएस ग्रुप डायरेक्टर आशीष कुमार सिंह,प्रोजेक्ट हेड अविनाश सिंह मृत्युंजय सिंह कांग्रेस के नगर अध्यक्ष, तनवीर अंसारी प्रमोद सिन्हा,मुन्ना कुशवाहा अनिल यादव, संतोष कुशवाहा, राजू नोनिया,संजय दिनेश राजू वर्मा भानु चौधरी उपस्थित थे।