कतरास : धनबाद जिले के कतरास थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। योगदान देते ही उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जानकारी ली।थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।