पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम के कुशल नेतृत्व में कल्याणपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता ऑपरेशन त्रिनेत्र, सर्विलांस व स्वाट टीम की मदद से हुआ चोरी का खुलासा.12 जनवरी को मनोज कुमार जैन की दुकान से लाखों की सरिया चोरी हो गई थी.कई सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने दबोचा तीन शातिर अभियुक्तों को.पकड़े गए अभियुक्त अखिलेश कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता व आयुष शुक्ला हैं.अभियुक्तों के पास 30 कुंतल सरिया बरामद.पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम ने बताया, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है. उप निरीक्षक अमित मालिक, सचिन कुमार भाटी, दीपक कुमार, भगत सिंह,प्रशांत कुमार एवं प्रभारी सर्विलांस सेल उप निरीक्षक राम मोहन, शुभम पांडेय, हेड कांस्टेबल इमरान व राजीव कुमार ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.।