कानपुर: पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कमिश्नरेट कानपुर नगर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्रिटिकल कॉरीडोर टीम (CCT) के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस कार्यालय सभागार, कानपुर नगर में किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना से संबंधित एफआईआर की विवेचना एवं यातायात प्रवर्तन उपकरण के संबंध में बताया गया ।प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु:1.सेव लाइफ फाउंडेशन एवं MoRTH की रिपोर्ट पर चर्चा2.डीजी परिपत्र संख्या 42/25 में दिए गए दिशा-निर्दशों के बारे में बताया गया3.सड़क दुर्घटनाओं की विवेचना4.क्रिटिकल कॉरीडोर टीम (CCT) के कर्तव्य5 .यातायात उपकरणों की जानकारी एवं प्रैक्टिकल6.ई–डीएआर (e-DAR) प्रणाली की जानकारी7.ऑनलाइन चालान प्रणाली8.ब्लैक स्पॉट की पहचान9.कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम10.गोल्डन ऑवर एवं गुड समेरिटन (राहवीर योजना)11. स्टॉकहोम डिक्लेरेशन: स्टॉकहोम डिक्लेरेशन के बारे में बताया गया कि वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लाने हेतु 5E के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा ।जैसे- 1.Engineering 2.Enforcement 3.Education 4.Emergency care 5.Environmentalबैठक के अंत में महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि “सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च” प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक बिंदु पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए एवं आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया । सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल / हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें ।1. ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 93051043402. ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387