अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा द्वारा थाना नर्वल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेख कक्ष, मालखाना, आगंतुक रजिस्टर एवं अपराध रजिस्टर सहित समस्त आवश्यक अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया।निरीक्षण में अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई, अनुशासन तथा ड्यूटी के प्रति कर्मियों की सजगता संतोषजनक पाई गई।