कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बर्रा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 5 अप्रैल 2026 को जनतानगर चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि बर्रा-6 स्थित कब्रिस्तान के पास कुछ युवक हंगामा कर रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां चार युवक सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाते मिले। बताया गया कि ये सभी युवक अपने साथियों की गिरफ्तारी से नाराज होकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। इनके हंगामे से आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और उग्र हो गए तथा पुलिस से बहस करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी:सोमवर्धन सिंह उर्फ सोलिल (21 वर्ष)कुनाल यादव (20 वर्ष)सुरजीत कनौजिया उर्फ राजा (24 वर्ष)पीयूष प्रजापति (21 वर्ष)चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान किया जा रहा है।👮♂️ पुलिस का संदेश:कानपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।👉 इलाके में पुलिस की सख्ती से लोगों ने ली राहत की सांस।