कानपुर : पूर्वी जोन अंतर्गत थाना मूलगंज क्षेत्र में हटिया से प्रारंभ होने वाले ऐतिहासिक गंगा मेला जुलूस के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल जी, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत के साथ हटिया व सरसैया घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, सरसैया घाट पर आवश्यक व्यवस्थाएं तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रीमती अंजली विश्वकर्मा सहित संबंधित एसीपी व स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे,निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, जिससे कार्यक्रम सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।