77वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल के निर्देशन में रिज़र्व पुलिस लाइन्स, कानपुर नगर में गरिमामय एवं भव्य परेड का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मा0 नन्द गोपाल गुप्ता “नंदी”, कैबिनेट मंत्री (औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई।इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा आकर्षक एवं अनुशासित परेड का प्रदर्शन किया गया, जिसमें पुलिस बल की एकरूपता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पुलिसकर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर संविधान, लोकतंत्र तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा हेतु पुलिस बल की प्रतिबद्धता को पुनः दृढ़ता के साथ दोहराया गया।