शहर के सांसद रमेश अवस्थी जी के सुपुत्र शुभम अवस्थी को केंद्र सरकार ने दो बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से नवाज़ा है ।महामहिम राष्ट्रपति के आदेश से जारी अधिसूचना के अनुसार, शुभम अवस्थी को सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में केंद्र सरकार के पैनल अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है*।यही नहीं, कानून मंत्रालय ने उन पर एक और बड़ी जिम्मेदारी भरोसे के साथ सौंपी है ।शुभम अवस्थी को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल(CAT) की प्रिंसिपल बेंच,नई दिल्ली में सीनियर पैनल काउंसल नियुक्त किया गया है ।*क्योंकि शहर का एक युवा चेहरा अब देश की शीर्ष न्यायिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शहर में खुशी और बधाइयों का माहौल ।