किदवई नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।पुलिस टीम ने 17 मार्च 2026 को दो महिला तस्कर अभियुक्त पूनम (40) को 1 किलो 365 ग्राम और अभियुक्त ज्ञानवती (30) को 1 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजे के साथ गिरफ़्तार किया है ।दोनों आरोपी के खिलाफ थाना किदवई नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक इस अभियान के तहत कई आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना किदवई नगर प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम , महिला सब-इंस्पेक्टर आरती,चौकी इंचार्ज साकेत नगर अजीत सिंह, *SI* सचिन राणा,नीरज राजपूत , प्रियांशु दीक्षित, उपेंद्र विक्रम आदि की अहम भूमिका रही