पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में पुलिस कर्मियों एवं आम जनमानस को सी.पी.आर. (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यापक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण आर. के. देवी हेल्थ केयर सॉल्यूशन की निदेशिका श्रीमती शुप्रभा दुबे एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान यह जानकारी दी गई कि गोल्डन आवर के प्रथम 3 मिनट में यदि सही विधि से सीपीआर प्रदान किया जाए, तो अनेक अकस्मात होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर उठाया गया सही कदम किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है।आपात परिस्थितियों में प्रथम प्रत्युत्तरकर्ता के रूप में पुलिस कर्मियों को जीवनरक्षक कौशल से सशक्त किए जाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है। प्रशिक्षण के अंतर्गत सीपीआर की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने का ज्ञान प्राप्त हो सके। आपात स्थिति में सही समय पर किया गया C.P.R. किसी की जान बचा सकता है।