नौबस्ता थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को महिला हेल्प डेस्क की पहल पर आपसी बातचीत और काउंसलिंग के जरिए खुशी-खुशी सुलझा लिया गया। महिला हेल्प डेस्क की टीम ने दोनों पक्षों की बात धैर्यपूर्वक सुनी और समझाइश के बाद दंपति ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने का निर्णय लिया।समझौते के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगपूर्ण जीवन जीने का भरोसा जताया। पुलिस प्रशासन ने महिला हेल्प डेस्क की इस सकारात्मक भूमिका की सराहना की।इसमें उप नि. पूनम यादव , महिला आरक्षी अर्चना सिंह की अहम भूमिका रही।