सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किए जाने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त (यातायात) रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों व NH-34 (सागर हाईवे) के महत्वपूर्ण स्थानों/चौराहों-• फजलगंज चौराहा • दीप चौराहा • नौबस्ता चौराहा• माधवबाग• रमईपुर• किसान नहर• शम्भुआ पुल एवं कुष्मांडा देवी मंदिर मार्ग का भौतिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा मार्गों पर यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा के मानकों, क्रिटिकल पॉइंट्स एवं दुर्घटना संभावित स्थानों का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत क्रिटिकल कॉरिडोर टीम की ब्रीफिंग करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।माधवबाग क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा वहाँ डंपर एवं बाइक के मध्य हुए सड़क दुर्घटना को संज्ञान में लिया गया। घटना में घायल व्यक्ति को पुलिस उपायुक्त यातायात महोदय ने अपने स्कॉर्ट वाहन की सहायता से तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल भिजवाया, जिससे समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सका।पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दुर्घटना संभावित बिंदुओं पर सतर्कता बढ़ाएँ, यातायात प्रवाह को सुचारू रखें तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनमानस को निरंतर जागरूक किया जाए ।