थाना चकेरी क्षेत्र में खाटू श्याम ज्वैलर्स में दिनांक 16/17 मार्च की रात्रि दीवार में सेंध लगाकर हुई चोरी की घटना का पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम द्वारा प्राप्त लोकेशन व सूचना के आधार पर एवं यक्ष ऐप में AI tool (Face Recognition) की मदद से चोरी के मुख्य अभियुक्त शकील की जानकारी मिल पायी। मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए खुलासा किया गया है। संयुक्त टीम द्वारा 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की ज्वैलरी (चांदी व आर्टिफिशियल), नगदी, डीवीआर, घटना में प्रयुक्त उपकरण व मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।