कानपुर: कान्हा कार पार्किंग तिवारीपुर जाजमऊ में साइबर काइम से बचने के लिए आम जनमानस को जागरूक करते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप जलाकर इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ए सी पी आकांक्षा पाण्डेय एवं भानु प्रकाश शुक्ल वायु सेना पुलिस अधिकारी रिटायर्ड, राधा भाटिया ने किया ।*कमिश्नरेट पुलिस विभाग के थाना जाजमऊ से वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया। ए सी पी आकांक्षा पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए हमें खुद जागरूक होना है व दूसरों को भी जागरूक करना है। आज साइबर काइम बढ़ता जा रहा है। किसी को भी आप अपना ओटीपी नही बतलाना चाहिए। ओटीपी बतलाते ही आप का खाता खाली हो जाता है। अनजान काल व मैसेज लिक से भी बचना चाहिए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को अनजान कॉल, मैसेज लिंक,डिजिटल अरेस्ट व साइबर ठगी जैसे विभिन्न अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य करना है इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे, क्षेत्र की जनता उपस्थित रहे। भानू प्रकाश शुक्ला के देश भक्ति गीतों से आये अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर किया प्रांगण को देश भक्तिमय कर दिया । पुलिस विभाग की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी आम जनमानस को जागरूक किया गया। भानु प्रकाश शुक्ल, डा दिलीप कुमार मिश्रा, राधा भाटिया ने मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथियों को पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भानु प्रकाश शुक्ल एवं राधा भाटिया सह संयोजक अनार सिंह रहे ।मंच का संचालन प्रखर जी ने बखूबी किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेस क्लब ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष चित्रभान केशव अग्निहोत्री, कानपुर मंडल अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी,कानपुर मंडल संगठन मंत्री शक्तीश सिंह,कानपुर जिला संयोजक प्रदीप विश्वकर्मा, कानपुर जिला मीडिया प्रभारी भावना भाटिया डा दिलीप कुमार मिश्रा अनार सिंह, अशोक कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।