दिनांक 25.03.2026 को पुलिस आयुक्त आवास, कानपुर नगर में पुलिस आयुक्त महोदय श्री रघुबीर लाल की अध्यक्षता में शहर के माननीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना, शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर जीवन-परिस्थितियां उपलब्ध कराना रहा।