नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को न्यायमूर्ति सूर्यकांत को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में नियुक्त किया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की। वे न्यायमूर्ति भूषण आर. गवई का स्थान लेंगे, जो 23 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24 नवंबर 2025 को पदभार संभालेंगे।केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति महोदया को यह बताते हुए प्रसन्नता है कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, श्री न्यायमूर्ति सूर्यकांत को 24 नवंबर, 2025 से भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है। मैं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।”