राँची:राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी उपस्थित रहे।शपथ के उपरांत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरीय अधिकारी, उच्च न्यायालय के पदाधिकारी, वरीय अधिवक्तागण सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।