उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने रविवार, 12 अप्रैल 2026, को होने वाली झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को लेकर आज संध्या धनबाद पॉलिटेक्निक सहित अन्य सेंटरों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सेंटर में अभ्यर्थियों के सिटिंग अरेंजमेंट, कमरों में लाइट, पंखे, अभ्यर्थियों के लिए चिह्नित कक्ष, पेयजल की व्यवस्था, सीसीटीवी अधिष्ठापन, सिंगल गेट सिस्टम सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा किया।साथ में उन्होंने प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जाँच करने, पहचान का सत्यापन करने, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।