धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने झारखंड के संयुक्त सचिव बनने पर ललित अग्रवाल को दी बधाई धनबाद/रांची:झारखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की आम सभा रविवार को रांची में आयोजित हुई।जिसमें मुख्य अतिथि आल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महासचिव राजीव सिंघल इंदौर कोषाध्यक्ष अमित गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रधान द्वारा सभा की कार्यवाही शुरू की गई। सभा में मुख्य चुनाव पदाधिकारी रामबाबू सिंह ने सत्र 2025 28 के लिए नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की जिसमें झारखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव,महासचिव सुभाष चंद्र मण्डल, बोकारो संयुक्त सचिव ललित अग्रवाल, धनबाद कोषाध्यक्ष श्रीकांत, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री पंकज छाबड़ा टाटा निर्विरोध निर्वाचित किए गए ।ललित अग्रवाल को झारखंड के संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी सभी सदस्यों में उत्साह है बधाई देने वालों में सचिव धीरज दास, कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल, उपाध्यक्ष देवेन तिवारी, संयुक्त सचिव संजय श्रीवास्तव, राजेश सिंह, प्रकाश गोयल, माला राय,दीपक कुमार,अजय सिंहा, तपन अग्रवाल, मुकेश पांडे, चिरकुंडा से प्रमोद अग्रवाल, रमेश डोकानिया, ओमप्रकाश, बाघमारा से राजीव रंजन कतरास से अनंत श्रीकृष्णा,ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री नीलू सिंह, विकास चौधरी, विकास सरकार, सिंदरी से रणधीर सिंह, बलियापुर से राकेश गुप्ता, निरसा से संजय, विकास सरकार और धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका, महासचिव अजय नारायण लाल बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद गोयल सचिव लोकेश अग्रवाल आदि ने बधाई दी