झरिया : केंदुआडीह थाना क्षेत्र के शिमलाबहाल स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम के पास अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला, जहां क्राइम स्पेशल ब्रांच के एएसआई अनुज कुमार और उनकी पत्नी काजल कुमारी को कोयला चोरों ने बेरहमी से पीट दिया।मिली जानकारी के अनुसार, ऐना कोलियरी से बीएनआर कोयला ट्रांसपोर्टिंग के दौरान सक्रिय कोयला चोर हाईवा वाहनों को रोककर खुलेआम कोयला उतार रहे थे। इसी दौरान एएसआई अनुज कुमार वहां पहुंचे, जिसके बाद कोयला चोरों ने उन पर हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि पत्नी के सामने ही अपराधी एएसआई की जमकर पिटाई करते रहे। जब उनकी पत्नी काजल कुमारी बचाव के लिए आगे आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और मारपीट की।घटना की सूचना मिलते ही क्राइम स्पेशल ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं सवाल उठ रहा है कि जब पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग पर दिन-रात कोयला चोरी का खेल खुलेआम चलता है और राहगीरों के सामने ही हाईवा रोककर कोयला उतार लिया जाता है।पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई