झरिया : धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनूडीह मोड़ पर बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को एक हाइवा की चपेट में आने से मोनू अंसारी नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है तथा हाइवा चालक की तलाश की जा रही है।