जामताड़ा : साइबर क्राइम कैपिटल के रूप में कुख्यात जामताड़ा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के साइबर अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए सीधे जामताड़ा के एसपी को ही ठगी का शिकार बनाने की कोशिश कर डाली। हालांकि उनकी चाल उल्टी पड़ गई और पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।सीधे एसपी को किया फोनअपराधियों ने एसबीआई के योनो (YONO) ऐप में तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए एसपी को फोन किया। खुद को दिल्ली स्थित हेड ऑफिस का अधिकारी बताकर उन्होंने कहा कि ऐप अपडेट करना जरूरी है और एक लिंक भेजा।लेकिन एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत साइबर थाना पुलिस को सक्रिय किया। जांच के बाद पुलिस ने कर्माटांड़ इलाके में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को धर दबोचा।कर्माटांड़ से चार गिरफ्तारपुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र से निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया :इब्राहिम अंसारी (ग्राम पांडेडीह, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह)हुसैन अंसारी (26 वर्ष)शाकिर अंसारी उर्फ लालूसिराज अंसारीगिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।ऐसे देते थे ठगी को अंजामपूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को योनो ऐप चालू या अपडेट कराने के नाम पर कॉल करते थे।व्हाट्सएप और स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिए मोबाइल स्क्रीन शेयर करवाते थे।योनो का यूजर आईडी और पासवर्ड बनवाते थे।ओटीपी मिलते ही नेट बैंकिंग खातों से पैसे उड़ा लेते थे।पुलिस के अनुसार, यह गिरोह ई-कॉमर्स साइट्स से ग्राहकों की जानकारी जुटाकर देशभर में सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है।धनबाद में भी सक्रिय गिरोहइधर धनबाद में भी एक अलग तरह का साइबर गिरोह सक्रिय है। वे लोगों को फोन कर कहते हैं कि कोई अधिकारी आपसे स्पष्टीकरण लेना चाहता है और तुरंत एक नंबर पर संपर्क करने को कहते हैं। कई लोग इस झांसे में आ रहे हैं।स्पष्ट है कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं।