□ बड़ी कार्रवाई पुलिस ने दिखाई सख्ती झारखंड के जामताड़ा जिले में 24 दिसंबर 2025 को बालाजी ज्वेलर्स पर हुए सनसनीखेज़ हथियारबंद लूट और गोलीबारी मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।इस वारदात में शामिल चार खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।●गिरफ्तार अपराधी: ▪︎अजीत यादव ▪︎हसमत अंसारी ▪︎चंदन कुमार साव ▪︎मुकेश यादवये सभी आरोपी देवघर जिले के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, कारतूस, मोटरसाइकिलें और लूटी गई कुछ ज्वेलरी भी बरामद कर ली है।जांच में सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया गया जिसके आधार पर यह कार्रवाई अंजाम दी गई।हालांकि अभी भी दो अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है।पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि झारखंड पुलिस अब अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कस रही है।