दुमका में बीमार असहाय व्यक्ति को बेहोशी की हालत में अस्पताल ने बाहर निकालाशर्मनाक और अमानवीय हरकत मरीज को रहनुमा का इंतजार…दुमका। शिकारीपाड़ा प्रखंड के रामगढ़ गांव के निवासी 47 वर्षीय प्रेमलाल राय अचानक बेहोश हो गए। परिजन ने उन्हें PJMCH दुमका में भर्ती कराया, जहाँ 11:40 AM पर एडमिट करने के बाद 3:00 PM में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।परिजन के नाम पर उनकी छोटी बहन और विकलांग बहनोई—दोनों असहाय। मरीज को ले जाने वाला कोई नहीं था। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने लगातार दबाव बनाकर 26 नवंबर की सुबह उसे अस्पताल से बाहर कर दिया।लाचार परिजन उसे घर वापस ले गए। वह अपने घर मेन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है… और वह किसी रहनुमा के इंतज़ार में है।