बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए अपने-अपने उपभोक्ता खातों के साथ मोबाइल नंबर पंजीकृत कराने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं के नाम से विद्युत कनेक्शन है, वे अपना स्व-अभिप्रमाणित आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पंजीकरण हेतु मोबाइल नंबर अंकित कर संबंधित सहायक अभियंता के कार्यालय (सब-डिवीजन) में जमा करें।मोबाइल नंबर पंजीकृतयदि किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल नंबर पंजीकृत कराना है, तो दोनों व्यक्तियों के स्वप्रमाणित आधार कार्ड की प्रति और सहमति पत्र देना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही विभाग ने बिल से जुड़ी समस्याओं जैसे बिल नहीं मिलना, त्रुटि, मीटर संख्या मिसमैच, मीटर खराबी आदि की शिकायत दर्ज कराने को कहा है।किश्तों में भुगतान विभाग ने यह भी सुविधा दी है कि जो उपभोक्ता एकमुश्त बिल जमा करने में असमर्थ हैं, वे किश्तों में भुगतान के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी उपभोक्ताओं को कार्यपालक अभियंता कार्यालय में लिखित आवेदन देना सुनिश्चित करने को कहा गया है।